अमेरिकी और पश्चिमी राजनयिक बांग्लादेश में खुलकर कर रहे हैं विपक्ष का समर्थन
जनवरी चुनाव से पहले आर्थिक संकट बढ़ने से अवामी लीग सरकार मुश्किल में
-
2023-11-15 10:46 UTC
पिछले कुछ वर्षों के दौरान बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट ने अमेरिका के साथ उसके असहज संबंधों में वर्तमान तनाव को बढ़ा दिया है। इसने सत्तारूढ़ अवामी लीग (एएल) की स्थिति को राजनीतिक रूप से और अधिक कमजोर कर दिया है ऐसे समय जब यह 2024 के संसदीय चुनावों के लिए अपना चुनाव पूर्व अभियान चला रही है।