संसद के प्रधान राष्ट्रपति ही करें नये भवन का उद्घाटन
प्रधान मंत्री द्वारा इसका उद्घाटन करना असभ्यता की पराकाष्ठा
-
2023-05-26 12:56 UTC
इस समय संपूर्ण देश में इस बात पर बहस छिड़ी हुई है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नये संसद भवन का उद्घाटन संविधान के प्रावधानों और परंपराओं के अनुकूल है या नहीं। परन्तु जानने योग्य सबसे पहली बात यह है कि संसद भवन अकेले लोकसभा का नहीं है। भारत के संविधान में स्पष्ट प्रावधान है कि संसद तीन भागों से मिलकर बनती है - पहला राष्ट्रपति, दूसरा राज्यसभा और तीसरा लोकसभा।