पूरी विफलता की कहानी है मोदी के 'मेक इन इंडिया' के दस साल की
मोदी युग में कारखानों की वृद्धि घटकर 6.2 प्रतिशत से घटकर 2.8 प्रतिशत रह गयी
-
2023-09-28 12:16 UTC
‘मेक इन इंडिया’ की दसवीं वर्षगांठ से पहले धूमधाम की स्पष्ट कमी यह संकेत देती है कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने आखिर स्वीकार कर लिया है कि बड़े धूमधाम वाले प्रचार भी अब विनिर्माण क्षेत्र की खतरनाक गिरावट को छिपाने में प्रभावी नहीं हैं।