Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

अध्यात्म

अध्यात्म धर्म के दो भागों में से एक है। यह यौगिक शब्द है जो दो अन्य शब्दों अधि तथा आत्म से बना है। अर्थात् जिसका सम्बंध आत्म या स्व से है उसे अध्यात्म कहते हैं।

इस परिकल्पना का प्रारम्भ इस मूल चिंतन से है कि इस स्व का अस्तित्व है अथवा भाव है तथा इसका अभाव कदापि नहीं है। इस स्व में आत्मा जैसे मूल सूक्ष्म रूप से लेकर बुद्धि, मन, चित्त तथा अहंकार जैसे अन्य सूक्ष्म रूप, ज्ञान जैसा अभौतिक रूप, चेतना जैसा सूक्ष्म भौतिक रूप एवं स्थूल शरीर जैसा भौतिक रूप शामिल है। यदि ये सभी अपने-अपने स्थान पर शुद्ध रूप में अवस्थित होते हैं तो कहा जाता है कि मनुष्य स्व भाव में अवस्थित है।

इसी स्व भाव से जुड़े तथ्यों को अध्यात्म कहा जाता है तथा अध्यात्म से जुड़े तथ्यों को आध्यात्म कहा जाता है।

निकटवर्ती पृष्ठ
अध्यात्म में कपास, अध्यात्म में कला, अध्यात्म में गाय, अध्यात्मवाद, अनद्रोथ

Page last modified on Friday May 23, 2025 14:10:43 GMT-0000