Loading...
 
(Cached)
यह द्वीप लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। घने नारियल के पेड़ इस द्वीप की सुंदरता में वृद्धि करते हैं। लक्षद्वीप में इस द्वीप के लोगों ने सबसे पहले इस्लाम को अपनाया। मौलवी उबयदुल्लाह ने यहां के लोगों का धर्म परिवर्तित किया। जूमा की मस्जिद में इस संत का मकबरा स्थित है। मछली पालन यहां के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। भारत सरकार ने अनद्रोथ के पूर्व में आधुनिक लाइटहाउस टॉवर बनवाया है। टॉवर का निर्माण 1966 में पूरा हुआ था।

Page last modified on Sunday December 27, 2009 12:57:57 GMT-0000