Loading...
 
(Cached)

अराजकतावाद

अराजकतावाद एक मत है जिसके अनुसार मनुष्य की स्वतंत्रता ही सर्वोपरि है। इसका कहना है कि राज्य, समाज, परिवार, धर्म आदि सभी मनुष्य की स्वतंत्रता का हरण करते हैं इसलिए इन सबका उन्मूलन कर मनुष्य बिल्कुल स्वतंत्र जीवन जीये। मनुष्य स्वअनुशासन से अपने को मर्यादित रखे तथा कोई अन्य व्यक्ति, संस्था या सत्ता आदि उसका नियंत्रणक न रहे। यह मत इस परिकल्पना के आधार पर एक आदर्श समाज की परिकल्पना करता है।

अराजकतावाद के चिंतकों में सर्वाधिक प्राचीन चिंतक हुए प्रचीन यूनान के सोफिस्ट। विलियम गॉडविन (1756-1836), मैक्स टर्नर (1806-1856) और क्रोपाटकिन (1842-1920) ने इस मत को और आगे बढ़ाया।

निकटवर्ती पृष्ठ
अलप्‍पुझा तट, हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी, अंगज अलंकार, भाव अलंकार, हाव अलंकार, हेला अलंकार


Page last modified on Tuesday October 17, 2023 15:36:12 GMT-0000