2024 के राष्ट्रपति चुनावों में एक और बाइडन-ट्रम्प प्रतियोगिता संभव
बूढ़े नेताओं से तंग आ चुके हैं युवा अमेरिकी पर चलती है उनकी ही
-
2022-11-30 11:22 UTC
क्या संयुक्त राज्य अमेरिका में 2024 में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव फिर जो बाइडन बनाम डोनाल्ड ट्रम्प की दौड़ होगी? यह दो मौजूदा और पूर्व राष्ट्रपतियों द्वारा दो साल पहले ही राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की घोषणा के बाद का सवाल है।