Skip to main content

View Articles

केन्द्र जम्मू-कश्मीर में लिथियम खनन की नीलामी के लिए बेकरार

निजी कंपनियों के मुकाबले सार्वजनिक उपक्रम बेहतर विकल्प होंगे
नन्तु बनर्जी - 2023-05-09 11:39 UTC
यह समझना मुश्किल है कि सरकार जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में हाल ही में खोजे गयेलिथियम के बड़े भंडार को चालू वर्ष के खतम होने से पहले ही निजी कंपनियों को नीलाम करने की इतनी हड़बड़ी में क्यों है।केंद्रीय खान मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कहा है कि मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के प्रशासन को लिखा है कि वह निजी कंपनियों को लिथियमनीलामी के लेनदेन के लिए जल्द ही सलाहकार नियुक्त करे।

कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में भाजपा का फोकस हिंदुत्व पर

भगवा पार्टी को बचाने के लिए हुआ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशाल रोड शो
अरुण कुमार श्रीवास्तव - 2023-05-08 10:43 UTC
पिछली बार जब कर्नाटक में 2018 में चुनाव हुए थे, तो उस चुनाव ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 104 सीटों पर को जीत दिलाकर जनता ने भाजपा को खंडित जनादेश दिया था।हालांकि, भाजपा को 113 का जादुई आंकड़ा नहीं मिल सका और तमाम पैंतरेबाज़ी के बावजूद वह सत्ता से बाहर रही। यह अलग बात है कि उसने दावा किया कि वह इसमें शामिल नहीं हुई।

भारत में कृषि और खाद्य के लिए अब महत्वपूर्ण है उच्च बजट

यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक भोजन की कमी से देश सचेत हो जाये
के आर सुधामन - 2023-05-06 11:58 UTC
महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक घटनाक्रम की वर्तमान पृष्ठभूमि में कृषि और भोजन अब फिर से केंद्रीय मुद्दा बन गया है।रूसी-यूक्रेन संघर्ष केकारण उन दो युद्धरत देशों से गेहूं के आयात पर निर्भर देशों के सामने भोजन की कमी के बाद इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देना आवश्यक हो गया है।

आरएसएस की सोच पर आधारित झूठ और कपट से भरी है फिल्म 'केरल स्टोरी'

कोई प्रतिबंध नहीं, लेकिन लोग वास्तविक तथ्य और राज्य की सच्चाई भी जानें
विनय विश्वम - 2023-05-05 12:18 UTC
दिन-ब-दिन आरएसएस परिवार फासीवादी प्रचार के कौशल में खुद को उत्कृष्ट बनाता जा रहा है।मुसोलिनी और हिटलर से सबक सीखते हुए, बदलते समय और जगह अनुकूल उन्हें परिष्कृत करते हुए, वे कभी-कभी अपने आकाओं को भी मात दे देते हैं।

भाजपा और कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्रों से प्रभावित नहीं हैं कर्नाटक के मतदाता

चुनाव से पहले बड़े-बड़े वायदों से तंग आ चुके हैं नागरिक
सुशील कुट्टी - 2023-05-04 11:33 UTC
चुनावी घोषणापत्र धूल खा रहे हैं। आशय का कथन शायद अनुवाद में खो गया है, पर बोलना जरूरी है। अधिकतर मतदाताओं,जिन्हें चुनावी घोषणापत्रों पर विश्वास नहीं होता, को विश्वास करने के लिए कहा जाता है। भाजपा ने सबसे पहले कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने 2 मई को यह एहसान वापस किया। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कैसे पिल पड़े हैं?

मोदी सरकार की दोषपूर्ण नीतियों के कारण सिकुड़ता भारतीय मध्यम वर्ग

पिछले छह वर्षों में नीचे के 20 प्रतिशत लोगों की आय 20 प्रतिशत घटी
डॉ. नीलांजन बनिक - 2023-05-03 11:48 UTC
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष द्वारा प्रकाशित स्टेट ऑफ़वर्ल्डपॉपुलेशन रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2023 की गर्मियों में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जायेगा। इस समय चीन की तुलना में भारत में युवा श्रम बल अधिक है, जो एक वरदान भी हो सकता है और अभिशाप भी क्योंकि श्रम राष्ट्रीय आय (जीडीपी) में वृद्धि का एक महत्वपूर्ण घटक है। यदि मजदूर उत्पादक हैं, तो उनकी आय और अर्थव्यवस्था बढ़ती है।

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 160 सीटों पर समेटना संभव

विपक्ष को अपनानी होगी एक लचीली रणनीति, काम न आयेगा बाध्यकारी नियम
नित्य चक्रवर्ती - 2023-05-02 11:42 UTC
2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान शुरू होने में एक साल से भी कम समय बचा है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में पार्टियों के साथ विपक्षी एकता बनाने की सकारात्मक बातचीत के बाद, अब इस साल जून में होने वाली भाजपा विरोधी पार्टियों की अगली बैठक पर ध्यान केंद्रित हो गया है।

विपक्षी एकता के लिए सही कदम उठा रहे हैं नीतीश कुमार

सहयोगी दलों के बीच मतभेदों को कम करने में मिली थोड़ी सफलता
हरिहर स्वरूप - 2023-05-01 12:15 UTC
गत 12 अप्रैल को जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक साथ लाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10, राजाजी मार्ग पहुंचे, तो इसने अनुभवी राजनेता के लिए एक लंबे इंतजार के अंत को चिह्नित किया।

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को हटाने की पहलवानों की मांग जायज

आरोपी के राजनीतिक जुड़ाव के कारण उसे बचा रही है केंद्र सरकार
प्रकाश कारत - 2023-04-29 11:34 UTC
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं समेत देश के कई शीर्ष पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।वे उस स्थान पर लौट आये हैं जहां उन्होंने पहली बार जनवरी में धरना दिया था क्योंकि सरकार और खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह जो एक भाजपा सांसद हैं तथा कुछ कोचोंके खिलाफ कई महिला पहलवानों द्वारा की गयी यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की है।

मोदी को चुनावी अभियान में लाभ पहुंचायेगी आईएमएफ की प्रशंसा

भारत के वित्तीय समावेशन रिकॉर्डसे क्या सचमुच अचंभित है विश्व
के रवींद्रन - 2023-04-28 15:30 UTC
नरेंद्र मोदी सरकार, जो लगातार आलोचना का सामना कर रही है कि उसकी नीतियों के तहत गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो गये हैं,इससे बेहतर और कुछ भी नहीं मांग सकती थी कि अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) उनकी प्रशंसा करे।आईएमएफ वास्तव में 'पार्टी की सहायता के लिए आगे आया है' यह दावा करते हुए कि वित्तीय समावेशन में भारत की उपलब्धि वास्तव में उल्लेखनीय है।2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी के अभियान के लिए ऐसा प्रमाण पत्र बहुत महत्वपूर्ण होगा।