लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को फिर से खड़ा करने की चुनौती का सामना कर रही मायावती
दलित और जाटव आधार को बनाए रखने के लिए बसपा सुप्रीमो कर रही हैं ये कदम
-
2022-05-10 10:47 UTC
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी एकमात्र विपक्षी दल है जिसने उत्तर प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सभी 403 उम्मीदवारों के साथ समीक्षा बैठक की और 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। मार्च में संपन्न यूपी विधानसभा चुनावों में पार्टी के अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद बसपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है, जब पार्टी 12 प्रतिशत के कुल वोट शेयर के साथ केवल एक सीट ही जीत सकी।