राजनीतिक-कानूनी उथल-पुथल में फंसा पाकिस्तान
चुनाव आयोग के फैसले कि खिलाफ आन्दोलन
-
2022-10-25 10:29 UTC
पाकिस्तन की नेशनल असेंबली के आठ उप-चुनावों में से सात में पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की व्यापक जीत में जो राजनीतिक चमक थी वह पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी)के तकनीकी नॉकआउट के फैसले से फीकी पड़ गयी। ईसीपी ने पीटीआई अध्यक्ष और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधान मंत्री इमरान खान नियाज़ी को अयोग्य घोषित कर दिया, जो पाकिस्तान की संसद के निचले सदन के लिए चुने गये थे। ईसीपी ने उनकी सीट को खाली घोषित कर दिया है।