कश्मीर के हालात: चाहत ‘आजादी’ की है लेकिन 370 से भी लगाव कम नहीं
- 2019-10-17 12:36 UTCनई दिल्ली (कश्मीर से लौटकर)ः संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद से लेकर अब तक कश्मीर घाटी में हालात बेहद असामान्य बने हुए हैं। एक ओर जहां ‘कश्मीर की आजादी’ चाहने वाले घाटी के ज्यादातर बांशिदों का कहना है कि अनुच्छेद 370 अब उनके लिए कोई मुद्दा नहीं है, वहीं दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी हैं जिनका अनुच्छेद 370 से गहरा लगाव है और वे मानते हैं कि सरकार ने कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर उनके साथ नाइंसाफी की है, यह दर्जा फिर से बहाल होना चाहिए।