भाजपा के सामने कठिन चुनौतियां
डाॅ. भरत मिश्र प्राची
-
2018-10-11 12:15 UTC
चुनाव आयोग द्वारा राजस्थान, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं तेलंगाना पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई । इन पांच राज्यों में तीन राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, में भाजपा शासित सरकार है, जिसकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मिजोरम में कांग्रेस की सरकार है तो तेलंगाना में क्षेत्रीय दल टी आर एस की सरकार रही है। वहां केन्द्र की भाजपा सरकार से अलग होते ही तेलंगाना में विधानसभा समय से पूर्व ही भंग हो गई जहां चुनाव होने जा रहे है।