अमेरिका को दुनिया को परमाणु संकट की ओर धकेलने की इजाज़त नहीं दी जा सकती
वैश्विक दादागिरी है ट्रम्प का परमाणु परीक्षण का दिखावा, कोई रणनीति नहीं
-
2025-11-05 11:10 UTC
29 अक्तूबर को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि 'अन्य देशों के परीक्षण कार्यक्रमों के कारण, मैंने युद्ध विभाग (पेंटागन) को समान आधार पर हमारे परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है। यह प्रक्रिया तुरंत शुरू होगी।' यह बयान न केवल परेशान करने वाला है, बल्कि बेहद खतरनाक भी है। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किया गया आखिरी परमाणु विस्फोट 1992 में हुआ था। उत्तर कोरिया के अलावा, 1990 के दशकांत से किसी भी देश ने परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं किया है।