आप के 20 विधायकों की सदस्यता बहाली
निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा को झटका
-
2018-03-24 10:32 UTC
दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी के 20 विधायको की सदस्यता बहाली भारत के निर्वाचन आयोग की प्रतिष्ठा को लगा एक बड़ा झटका है। आम आदमी पार्टी के नेता आरोप लगा रहे थे कि केन्द्र सरकार को खुश करने के लिए तत्कालीन मुख्य निर्चाचन आयुक्त ने अपना कार्यकाल समाप्त होते होते इस तरह का निर्णय दे डाला। यह तो उनका राजनैतिक आरोप था, जिसका हाई कोर्ट की नजर में कोई महत्व नहीं, लेकिन उन्होंने न्याय से संबंधित जो आरोप लगाए, वे भी कम गंभीर नहीं थे।