चुनावों के बीच बजट: संकट में मोदी की पहल
- 2017-01-07 09:16 UTCसत्ता संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जो पुरानी परंपरा को तोड़ने वाले साबित हुए हैं। उन्होंने योजना आयोग को समाप्त कर दिया और उसकी जगह एक नीति आयोग अस्तित्व में आ गया है। उन्होंने रेल बजट को समाप्त कर दिया। अब रेल बजट आम बजट के साथ ही पेश होगा। इसके अलावा एक बड़ा निर्णय बजट पेश होने की तिथि को बदल दिया जाना है। 2017 का साल इस मायने मे ऐतिहासिक होने जा रहा है कि इस बार 1 फरवरी को बजट पेश किया जाना है। इसके पहले बजट फरवरी महीने के अंतिम दिन पेश किया जाता था।