राजनैतिक फंडिंग का मामला
चंदे के एक एक रुपये का हिसाब होना चाहिए
-
2016-12-27 12:27 UTC
नोटबंदी के फैसले के बाद राजनैतिक फंडिंग का मामला भी तूल पकड़ रहा है। बहुजन समाज पार्टी के एक बैंक खाते में नोटबंदी के दौरान 104 करोड़ रुपये जमा होने का एक मामला सामने आया है। उस पर बहुत हंगामा हो रहा है और आगे भी हंगामा होता रहेगा, लेकिन एक बात तय है कि अंत में वह रुपया काला धन नहीं साबित हो सकेगा और बहुजन समाज पार्टी का दावा उसपर बना रहेगा। इसका कारण यह है कि राजनैतिक पार्टियों के चंदे से संबंधित कानून बहुत ही लचर हैं।