संसद का सत्र एक बार फिर बाधित
विभाजित विपक्ष का लाभ उठा रहे हैं मोदी
-
2016-12-02 10:01 UTC
संसद का शीतकालीन सत्र एक बार फिर बेकार साबित होने जा रहा है। यह 16 नंवबर को शुरू हुआ था और कुछ दिनों बाद ही इसका अवसान भी हो जाएगा। लेकिन दोनों में से किसी भी सदन में कोई काम नहीं हो पा रहा है। इसका कारण नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवंबर को 500 और और 1000 रुपये के नोटों का किया गया विमुद्रीकरण था।