मोदी की पाकिस्तान नीति
बलोचिस्तान को छेड़ना अच्छा रहा
-
2016-09-06 18:02 UTC
जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए बलोचिस्तान का जिक्र किया था, तो संदेहवादी कहने लगे कि इससे भारत ने अपनी कश्मीर नीति को कमजोर कर लिया है, क्योंकि अब पाकिस्तान का वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सामना करने में भारत अपने आपको असहज महसूस करेगा। इसमें कोई दो मत नहीं कि कश्मीर के मसले पर भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का सामना करने में हमेशा से अपने आपकों असहज महसूस करता रहा है। इसके कारण ही शिमला समझौते में तब की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने कश्मीर को यह मानने के लिए बाध्य कर दिया था कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच का एक द्विपक्षीय मसला है। इसका मतलब था कि पाकिस्तान या भारत इस मसले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नहीं ले जाएगा।