इतिहास की गलत समझ है प्रधानमंत्री मोदी को
संघ शिकार नहीं, बल्कि दोषी है
-
2016-08-25 13:26 UTC
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के वाडनगर के जिस स्कूल से पढ़ाई की है, उसके एक शिक्षक का कहना है कि वे एक औसत छात्र थे। प्रधानमंत्री अब उसे साबित कर रहे हैं कि उनके पास इतिहास की सही जानकारी नहीं है। एक बार तो उन्होंने महात्मा मोहन दास को महात्मा मोहनलाल तक कह दिया था। अब वे कह रहे हैं कि आजादी के पहले कांग्रेस को जितने संकटों का सामना करना पड़ा था, उससे ज्यादा संकटों का सामना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को 1947 के बाद करना पड़ा।