प्रधानमंत्री के जीएसटी सुधार पैकेज के कई अनसुलझे मुद्दों का समाधान जरूरी
औद्योगिक और पिछड़े क्षेत्रों के बीच की खाई पाटने के लिए कदम सुनिश्चित हों
-
2025-08-18 11:03 UTC
अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में लाल किले के प्राचीर से "दिवाली उपहार" के रूप में व्यापक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार का वायदा करके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च-दांव वाली समय-सीमा और एक उच्च मानदंड निर्धारित किया है। यह वायदा परिवारों को उत्साहित करने, छोटे व्यवसायों को राहत देने और एक ऐसी सरकार पेश करने के लिए किया गया है जिसका आर्थिक आख्यान पर नियंत्रण दिखायी दे। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के तमाशे के नीचे एक बहुत कम उत्सवी वास्तविकता छिपी है।