Loading...
 
Skip to main content

View Articles

टैरिफ युद्ध के बीच वियतनाम ने दिखाया व्यापार कूटनीति का रास्ता

चीन के साथ चर्चा के बाद हैनोई ने अमेरिका के साथ वार्ता शुरू की
सात्यकी चक्रवर्ती - 2025-04-25 11:16 UTC
वियतनाम ने दिखाया है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक और सैन्य शक्तियों अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध के बीच वर्ष 2025 में एक अच्छी तरह से संतुलित व्यापार कूटनीति कैसे संचालित की जा सकती है। दोनों देशों के इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ सबसे अच्छे व्यापारिक संबंध हैं, जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं में एक तरह से अग्रणी है।

नरेंद्र मोदी के सामने पाकिस्तान की आईएसआई से निपटने का यक्ष प्रश्न

पहलगाम हत्याकांड से कश्मीर में शांति और सुरक्षा को लेकर उभरे नये सवाल
सुशील कुट्टी - 2025-04-24 10:55 UTC
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से प्रेरित ‘मुस्लिम आतंकवादियों’ द्वारा कश्मीर के दर्शनीय ‘पहलगाम’ में ‘पर्यटक’ हिंदू भारतीय पुरुषों की गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद बुधवार को पाकिस्तान ने भारत में हुई त्रासदी के लिए सहानुभूति जताते हुए “पर्यटकों की जान जाने पर चिंता” व्यक्त की, एक पाकिस्तानी अखबार ने रिपोर्ट की।

टैरिफ युद्ध में ट्रंप पीछे हटे, भारत को अधिकतम लाभ उठाना चाहिए

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस की नई दिल्ली यात्रा एक अच्छा अवसर
अंजन रॉय - 2025-04-23 10:43 UTC
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस की सोमवार से शुरू हो रही यात्रा भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में एक सूक्ष्म बदलाव का संकेत देती है। ट्रंप के टैरिफ युद्ध को लेकर वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल के बीच इस चार दिवसीय यात्रा में एक निजी छाप भी है। वांस को एक उग्र और थोड़े कठोर व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। लेकिन एक दूसरा पक्ष भी है, उनका परिवार- उनकी पत्नी उषा भारतीय मूल की वकील हैं, जिन्हें अपने तेलुगू वंश पर गर्व है। उषा के माध्यम से, वांस भारतीय संस्कृति और इतिहास से बहुत परिचित हैं।

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक मंथन

नीतीश कुमार की छवि धूमिल, भाजपा को अधिक शक्तिशाली की तलाश
कल्याणी शंकर - 2025-04-22 11:26 UTC
इस साल के अंत में बिहार में होने वाले चुनाव काफी अप्रत्याशित हैं। अभी तक, भाजपा, राजद, कांग्रेस या जद (यू) के लिए कोई आसान रास्ता नहीं है। बिहार की राजनीति में मंथन चुपचाप हो रहा है। सत्ता की गत्यात्मकता में संभावित बदलाव हो सकता है। पिछले दो दशकों से जनता दल (यूनाइटेड) के बाद दूसरे स्थान पर रहने वाली भाजपा प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद कर रही है। राजद सरकार का मुखिया बनना चाहता है।

सर्वोच्च न्यायालय का वक्फ कानून पर सबको खुश करने वाला अंतरिम आदेश

आशंका फिलहाल बहुत कम परन्तु वर्तमान स्थिति सरकार के लिए फायदेमंद
के रवींद्रन - 2025-04-21 10:30 UTC
विवादास्पद वक्फ संशोधन अधिनियम पर सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश ने विरोधी खेमों के बीच एक असामान्य संतुलन पैदा कर दिया है, जो निर्णायक हस्तक्षेप के बजाय एक सुनियोजित संतुलनकारी कार्य का संकेत देता है। हालांकि यह आदेश संशोधनों के कार्यान्वयन पर पूर्ण रोक का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, लेकिन यह न्यायिक संयम की एक परत पेश करता है जो आश्वस्त और अस्थिर दोनों है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति किस पक्ष में है। यह कानूनी युद्ध के मैदान को खुला छोड़ देता है, लेकिन संकेत - हालांकि कमजोर - सरकार की स्थिति के अंतिम समेकन की ओर इशारा करते हैं।

चीन के बाद अब बांग्लादेश का रूख रूस, अमेरिका और पाकिस्तान की ओर

मोहम्मद यूनुस की भारत को अलग-थलग करने की कोशिशें जारी
नित्य चक्रवर्ती - 2025-04-19 11:03 UTC
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस इस समय दो महाशक्तियों समेत दुनिया के प्रमुख देशों से सफलतापूर्वक संपर्क साधकर अपनी कूटनीतिक जीत के बीच हैं। इस साल मार्च के आखिरी हफ्ते में बीजिंग की अपनी यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से पूरा समर्थन हासिल करने में बड़ी सफलता मिलने के बाद डॉ. यूनुस ने गुरुवार 17 अप्रैल को दो महत्वपूर्ण विदेशी प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया - एक पाकिस्तान से और दूसरा अमेरिकी सरकार से। रूसी नौसेना का तीसरा सैन्य प्रतिनिधिमंडल चार दिवसीय यात्रा पर चटगांव में है। हाल के दिनों में ढाका में कूटनीतिक गतिविधियों की ऐसी हलचल कभी नहीं देखी गयी।

तमिलनाडु के राज्यपाल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का फैसला केरल के लिए एक बड़ी राहत

एलडीएफ सरकार द्वारा भी केरल में लंबित विधेयकों को भी पारित मनवाने का प्रयास
पी. श्रीकुमारन - 2025-04-17 11:24 UTC
तिरुवनंतपुरम: तमिलनाडु के सन्दर्भ में राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों के मामले में राष्ट्रपति और राज्यपालों के लिए कार्रवाई करने के लिए समय-सीमा तय करने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने केरल को एक बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक आदेश से उत्साहित केरल यह तर्क देने के लिए तैयार है कि तमिलनाडु के मामले में शीर्ष अदालत द्वारा निर्धारित सिद्धांतों को केरल के मामले में भी लागू किया जाना चाहिए और विधेयकों को राज्यपाल के समक्ष प्रस्तुत किये जाने की तिथि पर ही स्वीकृत माना जाना चाहिए।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय के वित्तपोषण पर वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपतियों का टकराव

अग्रणी शिक्षा संस्थान ने ट्रम्प का निर्देश न मानकर एक बेंचमार्क स्थापित किया
सुशील कुट्टी - 2025-04-16 11:11 UTC
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा ट्रम्प के "सुधारों" को अस्वीकार करने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर बदला लेने के लिए आगे आ रहे हैं। इस प्रक्रिया में, हार्वर्ड को ढेर सारे डॉलर का नुकसान हो रहा है, लेकिन ट्रम्प के घोर विरोधी, पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा से प्रशंसा और प्रोत्साहन भी मिल रहा है।

तमिलनाडु में भाजपा-अद्रमुक गठबंधन से एनडीए को 2026 के चुनाव में लाभ संभव

क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करके भगवा दक्षिण में विस्तार करने के लिए दृढ़ संकल्पित
कल्याणी शंकर - 2025-04-15 10:56 UTC
हालांकि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अभी एक साल दूर हैं, लेकिन भाजपा और अद्रमुक (एआईएडीएमके) के चुनावी गठबंधन की हालिया घोषणा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय स्तर पर बड़े राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बना यह गठजोड़ आगामी चुनावों में दोनों दलों को लाभ पहुंचा सकता है।

2014 से 15 प्रतिशत बढ़े प्राइवेट स्कूल, लगातार बढ़ा रहे फीस

सरकारी स्कूलों की संख्या में 8 प्रतिशत की कमी, गुणवत्ता में भी गिरावट
डॉ. ज्ञान पाठक - 2025-04-14 10:48 UTC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हमेशा से देश में शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देती रही है। हाल ही के आंकड़ों से पता चलता है - 2014-15 से 2023-24 के दौरान प्राइवेट स्कूलों की संख्या में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, और उन्होंने पिछले तीन वर्षों में अपनी फ़ीस में 50-80 प्रतिशत की वृद्धि की है। दूसरी ओर, पिछले एक दशक के दौरान देश में सरकारी स्कूलों की संख्या में 8 प्रतिशत की कमी आयी है, जिनमें से अधिकांश भाजपा शासित राज्यों में हैं।