भारत-बांग्लादेश पारगमन सुविधाओं को लेकर टकराव से व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव
यूनुस सरकार से ढाका के व्यापारियों की राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की अपील
-
2025-05-28 11:23 UTC
कोलकाता: भारत के खिलाफ व्यापार युद्ध को भड़काने के बजाय, बांग्लादेश के व्यापारिक हलकों का मानना है कि हाल ही में उभरी कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए द्विपक्षीय आधिकारिक स्तर की वार्ता तुरंत शुरू होनी चाहिए। वे जल्द ही ढाका स्थित अधिकारियों को अपनी चिंता से अवगत करायेंगे, ढाका को यह तर्क देते हुए कि इस तरह के किसी भी टकराव में बांग्लादेशियों को भारत की तुलना में कहीं अधिक नुकसान होगा।