जम्मू और कश्मीर के इतिहास में एक नया अध्याय
महबूबा बन सकती हैं मुख्यमंत्री
-
2015-11-27 11:36 UTC
यदि सबकुछ योजना के अनुसार होता रहा तो, जम्मू और कश्मीर को उसकी पहली मुख्यमंत्री शीघ्र ही मिल सकती है। मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने साफ साफ संकेत दिया है कि अब वह अपना पद अपनी बेटी महबूबा के लिए छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि उनका उम्र ज्यादा हो गई है और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहता है। उम्मीद की जा रही है कि आगामी जनवरी महीने तक वे अपना पद छोड़ देंगे और उनकी बेटी महबूबा उनकी जगह मुख्यमंत्री का पद संभाल लेंगी। कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि महबूबा जिम्मेदारियों को संभालने के योग्य हो गई हैं। यह लोकतंत्र है और वह लोगों की समस्याओ को हल करने के लिए उनसे ज्यादा समर्थ हैं।