भाजपा की हार की समीक्षा की जरूरत क्या है?
मोहन भागवत ने डुबाई है पार्टी की नैया
-
2015-11-18 12:08 UTC
भारतीय जनता पार्टी के अंदर से मांग उठ रही है कि पार्टी हार की समीक्षा करे और इसके लिए जिम्मेदारी भी तय करे। लेकिन क्या वास्तव में हार की समीक्षा की जरूरत भी है? इसका कारण यह है कि पार्टी क्यों हारी, यह आईने की तरह साफ है।