क्या भाजपा-एसएनडीपी गठबंधन सफल हो पाएगा?
हनीमून जल्द ही समाप्त हो सकता है
-
2015-10-06 10:22 UTC
तिरुअनंतपुरमः भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का सिर आजकल सातवें आसमान पर है। इसका कारण पार्टी का श्री नारायण धर्म परिपालना योगम ( एसएनडीपी) के साथ किया गया गठबंधन है। यह गठबंधन हाल ही मे हुआ। गठबंधन के पहले योगम के महासचिव वेल्लापल्ली नतेशन की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ बैठक हुई थी।