बंगाल चुनाव में तृणमूल बेहतर स्थिति में
वाम-कांग्रेस गठबंधन दे पाएंगे मुकाबला?
-
2016-03-29 11:51 UTC
कोलकाता व पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों की दीवारों पर चुनाव प्रचार के नतीजे लिखे दिखाई पड़ सकते हैं। उनमे से 80 फीसदी पर तृणमूल कांग्रेस के प्रचार लिख दिए गए हैं। इसे देखकर तो यही लगता है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने चुनाव के नतीजे पहले ही जारी कर दिए हैं, हालांकि मतदान होने अभी बाकी हैं।