केरल सीपीआई प्रमुख ने शुरू की सेकुलरिज्म पर बहस
वामपंथी दलों की दी मुस्लिम तुष्टीकरण से बचने की नसीहत
-
2015-07-21 13:01 UTC
तिरुअनंतपुरमः सीपीआई के केरल प्रदेश सचिव ने सेकुलरिज्म पर एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है और इसके कारण प्रदेश में वामपंथी खेमे में एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। वामपंथी खेमे के बाहर के लोग भी इस बहस में शामिल हो गए हैं, लेकिन वामपंथियों में तो इसे लेकर मंथन का एक दौर शुरू हो गया है।