भारत
बिहार की राजनीति की हलचलें
विलय की आड़ में सत्ता कब्जाने का खेल
-
2015-01-08 11:00 UTC
बिहार में जनता दल परिवार के विलय के लिए लालू यादव और नीतीश कुमार एक के बाद एक बयानबाजी कर रहे हैं। कह रहे हैं कि विलय अब लगभग हो चुका है और औपचारिकताएं ही बाकी है, लेकिन इन औपचारिकताओं के पहले जो खेल खेला जा रहा है, उनसे तो यही लगता है कि विलय की दिल्ली अभी दूर है। यह विलय नरेन्द्र मोदी को बिहार में पराजित करने और भाजपा को बिहार की सत्ता से बाहर रखने के नाम पर हो रहा है। इसके साथ साथ धर्मनिरपेक्षता का भी राग अलापा जा रहा है, लेकिन सतह के अंदर सत्ता का खेल खेला जा रहा है।