भारत: उत्तर प्रदेश
उपचुनावों के नतीजों से भाजपा परेशान
समाजवादी पार्टी ने अपनी स्थिति और मजबूत की
-
2015-05-09 16:03 UTC
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद हुए उपनचुनावों मंे अपनी हार को लेकर काफी चिंतित है। लोकसभा चुनाव में उसे 80 में से 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी, जबकि उसके समर्थन से अपना दल के दो उम्मीदवार भी जीत गए थे। इस तरह 80 में से 73 सीटों पर जीत दर्ज करने का श्रेय उसे हासिल हो गया था।