मायावती समय से पहले विधानसभा का चुनाव करा सकती हैं
विपक्षी पार्टियां भी अब चुनाव के लिए तैयार हो रही हैं
-
2011-03-26 10:16 UTC
लखनऊः राजनैतिक पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मायावती विभाजित विपक्ष का फायदा उठाने के लिए तय समय से पहले ही राज्य विधानसभा का आमचुनाव करवा सकती हैं। गौरतलब है कि तय समय के अनुसार उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव 2012 की पहली छमाही में होना है।