भ्रष्टाचार का मामला: जेपीसी से डर क्यों?
- 2010-11-21 18:34 UTCकांग्रेस नेतृत्व और मनमोहन सिंह सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले सामने आने पर पिछले कुछ दिनों में तीन बड़े निर्णय लिए। सबसे बड़ा निर्णय तो ए राजा को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाना था। वह निर्णय सबसे बड़ा था, क्योंकि राजा के पीछे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करुणानिधि चट्टान की तरह खड़े थे और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डीएके की समर्थन वापसी का खतरा भी सता रहा था।