अयोध्या फैसला और उसके बाद
सभी पार्टियों की नजर अपनी अपनी राजनीति पर
-
2010-10-07 13:56 UTC
लखनऊः राज्य की सभी पार्टियां अपने अपने नजरिए से अयोध्या विवाद पर आए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले को देख परख रही हैं। 2012 में विधानसभा के आमचुनाव होने वाले हैं। उन चुनावों के मद्दे नजर सभी पार्टियां इस फैसले को अपने अनुरूप भुनाने की रणनीति बना रही हैं। फैसले के एक एक पैराग्राफ को वे सभी पढ़ने में लगी हुई हैं और यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि कौन सा पैराग्राफ उनको सूट करेगा और कौन उसके खिलाफ जाएगा।