Loading...
 
Skip to main content

View Articles

पूर्वोत्तर भारत

राजखोवा की गिरफ्तारी पर उभरा जोश समाप्त

उल्फा समस्या का समाधान अभी नहीं
बरुण दास गुप्ता - 2009-12-10 07:50
कोलकाताः उल्फा प्रमुख अरबिन्द राजखोवा और उप मुख्य कमांडर राजू बरुआ की गिरफ्तारी के बाद उल्फा समस्या के समाधान को लेकर उठा जोश समाप्त हो गया है। राजखोवा संप्रभुता से कम पर बात करने के लिए तैयार ही नहीं हैं। उनके इस हठ के बाद बातचीत का मामला ही नहीं बन पा रहा है।
भारत: झारखंड विधानसभा चुनाव

क्या भाजपा सरकार बना पाएगी?

उपेन्द्र प्रसाद - 2009-12-10 07:46
झारखंड विधानसभा का चुनाव भाजपा के लिए काफी मायने रखता है। लोकसभा चुनाव में हारने के बाद यह एक के बाद एक झटके खा रही है। उपचुनावों में इसकी हार हुई है और कर्नाटक में भी इसकी खास फजीहत हुई है। हरियाणा, महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में संपन्न विधानसभा के चुनावों में भी इसके हाथ कुछ नहीं लगा।

चुनावी बुखार में तप रहा मध्यप्रदेश

दोनों प्रमुख दलों के लिए मुश्किल भरा दौर
राजु कुमार - 2009-12-10 07:33
भोपालः मध्यप्रदेश के 44 जिलों के 268 नगरीय निकायों में 11 एवं 14 दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा को अपनी पुरानी स्थिति को बरकरार रखने की चुनौती है। दूसरी ओर कांग्रेस के लिए भाजपा को नगरीय निकायों में मात देने का एक मौका है।

पटरी पर लौट रही है भारतीय अर्थव्यवस्था

दुबई संकट का सामना क्या यह कर पाएगी?
उपेन्द्र प्रसाद - 2009-12-10 07:28
चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही के विकास के नतीजे उस समय आए हैं, जब एक बार फिर विश्व समुदाय आर्थिक संकट की आशंका से सहम गया है। भारत में भी दुबई के उस संकट से सहमने वालों की कमी नहीं है। लेकिन विकास के तिमाही नतीजों का निष्कर्ष यह है कि विश्व व्यापी संकट से भारत में जो समस्या शुरू हुई थी, उसका सबसे बुरा दौर गुजर चुका है।
भारत : उत्तर प्रदेश

किसानों को चाहिए गन्ने की ज्यादा कीमत

किसान सभा ने 60 से ऊपर के किसानों के लिए पेंशन मांगा
प्रदीप कपूर - 2009-12-10 07:23
लखनऊः उत्तर प्रदेश में किसान राजनीति गरमाने लगी है। किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत और राष्ट्रीय लोकदल के बीच किसानों पर पकड़ मजबूत करने की प्रतियोगिता चल रही है, तो दूसरी तरफ राज्य की मायावती सरकार और केन्द्र सरकार के बीच भी किसानों को लेकर राजनीति चल रही है। और इस तरह राज्य में किसानों की राजनीति को नए आयाम मिल रहे हैं।
भारत: आन्ध्र प्रदेश

फिर खबर में है तेलंगाना

कल्याणी शंकर - 2009-12-10 07:19
तेलंगना एक बार फिर खबर में है। तेलंगना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर राव ने आमरण अनशन कर दिया है। इसके कारण पूरे आंध्र प्रदेश में तनाव पैदा हो गया है।

भारत : मध्य प्रदेश

गैस पीड़ितों के प्रति अमेरिकी संवेदनहीनता निंदनीय

पीड़ितों के लिए बने विशेष अस्पताल बंद नहीं होंगे - बाबूलाल गौर
एल एस हरदेनिया - 2009-12-10 07:13
भोपालः 25 साल पहले 3 दिसंबर को भोपाल की गैस त्रासदी हुई थी। उसमें हजारों लोग मारे गए थे और लाखों प्रभावित हुए थे। गैस कल्याण मंत्री बाबूलाल गौर भोलाल के ही एक विधानसभा क्षेत्र का पिछले 8 कार्यकाल से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। पेश है संवाद की उनसे बातचीत के मुख्य अंश -
भारत: मध्य प्रदेश

जख्म भरता नहीं, न्याय मिलता नहीं

प्रतिदिन 6000 लोग अस्पताल के चक्कर में
सीमा जैन - 2009-12-10 06:57
भोपालः 25 साल हो गए, पर उस रात की याद आज भी सिहरन पैदा कर देता है। हजारों की भागती भीड़ में हमारा भी परिवार शामिल था, पर उस जहरीली गैस से बचकर हम कहां तक जा पाते। आखिरकार उसने हमारे परिवार के मुखिया को लील लिया और हमें ऐसा जख्म दे दिया, जिससे हम आज तक भुगत रहे हैं।
भारत: मध्य प्रदेश

25 साल बाद भी गैस पीड़ितों को न्याय नहीं

सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है
राजु कुमार - 2009-12-10 06:25
दुनिया के भीषणतम औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक भोपाल गैस त्रासदी को हुए 25 साल बीत चुके हैं। पर उस घटना की चपेट में आए लाखों लोगों के जख्म आज तक नहीं भर पाए। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड से 2.3 दिसंबर, 1984 की रात को मिथाइल आइसो सायनेट गैस की रिसाव में 15274 लोगों की मौत हुई थी और 5 लाख 73 हजार लोग सीधे तौर पर घायल हुए थे। त्रासदी के पचीस साल पूरे हो गए हैं, पर पीडित लोग आज भी उचित पुनर्वास, उचित मुआवजा, उचित इलाज और सुरक्षित वातावरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
भारत

पूर्वोत्तर में रबड़ उत्पादन में होगी वृद्धि

रबड़ उत्पादन क्षेत्र में 40 फीसदी बढ़ोतरी का लक्ष्य
आशीष बिश्वास - 2009-12-10 06:19
कोलकाताः पूर्वोत्तर के असम और त्रिपुरा में रबड़ उत्पादन को बढ़ावा देने की एक महत्वाकांक्षी योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत उत्पादन के क्षेत्र में वृद्धि की जानी है। पूरे पूर्वोत्तर में रबड़ की खेती के क्षेत्रफल में अगले 10 सालों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी जाएगी।