डुमरियागंज के उपचुनाव नतीजे से बसपा के हौसले बुलंद
सपा और कांग्रेस को अपनी रणनीति पर सोचना होगा
-
2010-06-17 07:45 UTC
लखनऊः डुमरियागंज विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद बसपा का उत्साह देखते बन रहा है। 2007 में हुई विधानसभा के आमचुनाव में मिली जीत के बाद बसपा ने एकाध अपवाद को छोड़कर विधानसभा के सभी उपचुनावों में जीत हासिल की है। इस बार उपचुनाव जीतने के बाद तो मायावती ने घोषणा कर दी है कि अब उनकी पार्टी 2012 के आमचुनाव के पहले होने वाले किसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी ही नहीं।