Loading...
 
Skip to main content

अन्तःकरण

अंतःकरण

अंतःकरण मानव प्रकृत्ति का वह केन्द्र है जहां सत्व, रज और तम का वास है। योग में अन्तःकरण का प्रयोग चित्त के अर्थ में किया जाता है। परन्तु चित्त वेदान्त के अनुसार अन्तःकरण का एक स्वरुप है।
सांख्य के अनुसार अन्तःकरण तीन प्रकार के हैं - मन, बुद्धि तथा अहंकार
वेदान्त के अनुसार अन्तःकरण चार प्रकार के हैं - मन, बुद्धि, चित्त तथा अहंकार।
सिद्ध सिद्धान्त के अनुसार अन्तःकरण पांच प्रकार के हैं - मन, बुद्धि, अहंकार, चित्त और चैतन्य
यही वह अन्तःकरण है जहां मनुष्य जानता है, अनुभव करता है तथा इच्छा करता है।
मानव जीवन की विकास यात्रा के क्रम में देखें तो बुद्धि पहले आता है, उसके बाद अहंकार, फिर मन तथा अन्त में चित्त आता है।

निकटवर्ती पृष्ठ
अन्तःप्रतिरोध, अन्तर्भावना, अन्तर्मुखी, अन्तश्चेचना, अन्यसंभोगदुःखिता

Page last modified on Friday May 23, 2025 14:30:35 UTC
Show PHP error messages