Skip to main content

जीवधारी

जीवधारी संसार की वस्तुओं की एक श्रेणी है। दूसरी श्रेणी है निर्जीव या जीवहीन। जीवधारी नाम इसलिए रखा गया कि ये जीव धारण करते हैं।

जीवधारी चार प्रकार के होते हैं - अंडज, पिंडज, स्वेदज तथा उद्भिज।

अंडज वे हैं जो अंडे से उत्पन्न होते हैं।
पिंडज वे हैं जो स्तनपायी हैंं। वे पिंड से उत्पन्न होते हैं। पिंड माता के गर्भ को कहा जाता है।
स्वेदज वे हैं जो स्वेद अर्थात् जीवधारियों से पसीना आदि मल से उत्पन्न होते हैं।
पृथ्वी (जल-थल) से उत्पन्न होने वाले जीवधारियों को उद्भिज कहते हैं।

ये जीवधारी मुख्य-प्रजातियों में बंटे होते हैं।
मुख्य-प्रजातियां अन्य अनेक प्रजातियों में बंटी होती हैं।
ये प्रजातियां अनेक जातियों में बंटी होती हैं।
ये जातियां अनेक उप-जातियों में बंटी होती हैं।

उदाहरण के लिए -
जीवधारी - पिंडज - पशु (मुख्य-प्रजाति) - बिल्ली परिवार (प्रजाति) - बाध (जाति) - श्वेत बाघ (उप-जाति)

आसपास के पृष्ठ
जीवनवृतान्तीय आलोचना, जीवनवृत्तान्तीय आलोचना, जीवनी, जीवात्मा, जुगुप्सा, जुलाहा

Page last modified on Tuesday June 27, 2023 13:35:34 UTC