गांधी पर हमले क्यों होते हैं
जिन्हें भारतीयता से चिढ़ है, वे गांधी से भी चिढ़ते हैं
-
2022-01-02 06:36 UTC
पिछले दिनों एक कथित धर्म संसद में एक कथित कालीभक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया और उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे का अभिनन्दन किया। निश्चय ही उसने जो किया वह बहुत ही आपत्तिजनक था और अपराध भी। इसके लिए उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उसके ऊपर राजद्रोह (जिसे सामान्य बातचीत में लोग देशद्रोह या राष्ट्रद्रोह भी कहते हैं), का मुकदमा लगा दिया है और आने वाले काफी समय उसके जेल में ही रहने की संभावना भी है।