चुनावी मोड में नरेन्द्र मोदी
क्या उत्तर प्रदेश का किला वह फतह कर पाएंगे?
-
2021-12-08 17:40 UTC
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव के कुछ महीने अभी बाकी हैं। कोविड की नई किस्म आमिक्रॉन के कारण यह भी निश्चित नहीं है कि चुनाव अपने सही समय में हो ही जाएंगे, क्योंकि भारत के स्वास्थ्य विशेषज्ञ कह रहे हैं कि भारत में आमिक्रॉन फरवरी महीने में अपने पूरे सबाब पर होगा। और दुर्भाग्य से उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में चुनाव अभियान के अपने पूरे सबाब पर होने का समय भी वही है। पश्चिम बंगाल, केरल, असम और तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के बीच चुनाव कराने का नतीजा भारत भुगत चुका है, इसलिए पूरी संभावना है कि उससे सबक लेते हुए सरकार कोरोना संक्रमण की एक और नई लहर के बीच चुनाव नहीं करवा पाए। कहा जा रहा है कि जिस डेल्टा किस्म ने भारत पर सितम ढाया था, उस डेल्टा से भी पांच गुना ज्यादा संक्रमणशील है कि आमिक्रॉन किस्म।