असम में होंगे अब सरकारी मदरसे बंद
मुस्लिम समूहों में मची है खलबली
-
2020-09-05 16:15 UTC
नवंबर महीने में असम में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसे और संस्कृत विद्यालय (टोल) अब पहले की तरह काम नहीं करेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि नियमित, सामान्य स्कूलों में उनका प्रस्तावित रूपांतरण शुरू हो जाएगा। कुछ दिनों पहले उनकी घोषणा से अल्पसंख्यक संगठनों के विरोध का एक नया दौर शुरू हो गया है। कुछ अल्पसंख्यक नेताओं ने फैसले को लागू करने से भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित राज्य सरकार को रोकने के लिए कानूनी कदम की चेतावनी दी।