भारतीय विवाह में संकट ही संकट
तयशुदा शादियां जाति में ही होती हैं
-
2020-07-28 11:22 UTC
जुलाई 2020 में, लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, नेटफ्लिक्स ने रियलिटी-डॉक्यूमेंट्री शो, इंडियन मैचमेकिंग को वैश्विक दर्शकों के लिए रिलीज किया। यह शो मुंबई के एक मैचमेकर के अनुभव पर आधारित है, जो भारत और अमेरिका में धनी परिवारों के बीच विवाह गठबंधन की व्यवस्था करता है। एक दृश्य में, एक अक्षय नाम का मुंबई का लड़का भावी पत्नी के बारे में बात करता है, ‘‘अगर वह अपने काम में व्यस्त है, तो बच्चों और सभी की देखभाल करेगा कौन?’’