मोदी अपनी और देश की वाहवाही करने का मौका नहीं खोते
लेकिन समय और वक्त का ध्यान नहीं रखते
-
2020-09-10 10:26 UTC
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्थान बनाने के जुनून की उनके आलोचकों द्वारा भी सराहना की जाती है। लेकिन कई बार, उनके संकल्प की अभिव्यक्ति अक्सर अजीब लगती है क्योंकि उसका समय गलत होता है। उनमें अपनी खुद की गलतियों को नहीं मानने की जबर्दस्त जिद भी है। दोनों को मिलकार उनका चरित्र विचित्र बन जाता है।