मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर घमसान
ज्योतिरादित्य अपने आधार की रक्षा में जुटे हुए हैं
-
2020-08-29 16:54 UTC
भोपालः मध्य प्रदेश का ग्वालियर-चंबल क्षेत्र कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए कुरुक्षेत्र बन गया है। कुछ ही समय में 27 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के अनुयायियों सहित कांग्रेस के विधायकों द्वारा इस्तीफा देने के कारणे सभी निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गए हैं। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को सिंधिया वंश का मजबूत आधार माना जाता है।