भारतीय अर्थ व्यवस्था में विकास का नया ट्रेंड शुरू होगा
उद्योग क्षेत्र सेवा क्षेत्र की जगह लेने लगेगा
-
2020-09-22 09:52 UTC
सरकार वर्तमान आर्थिक चुनौतियों को नए विकास के अवसरों में बदलने के लिए कमर कस रही है। जारी आर्थिक स्थिति काफी विकट है। रेटिंग एजेंसियों और अर्थशास्त्रियों ने इस वित्त वर्ष में लगभग 10 प्रतिशत की नकारात्मक जीडीपी वृद्धि की भविष्यवाणी की है। 2021-22 और उसके बाद की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए देश को गंभीर प्रयास करने होंगे।