जनवरी के आम चुनाव के प्रति पाकिस्तानी नागरिकों में कोई उत्साह नहीं
राजनीतिक स्थिरता और तीव्र आर्थिक संकट बने रहने पर अनिश्चितता
-
2023-09-23 11:19 UTC
पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने गुरुवार को कहा कि नेशनल असेंबली में नये सदस्यों को चुनने के लिए पाकिस्तान का अगला आम चुनाव जनवरी 2024 के आखिरी सप्ताह में होगा। चुनाव निकाय ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारंभिक सूची 27 सितंबर को जारी होगी जबकि अंतिम सूची 30 नवंबर को जारी की जायेगी। हालाँकि, मतदान की सटीक तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।