कश्मीर में स्थिति सामान्य होने की संभावना किधर है?
राज्यपाल के विचार ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर डाला
-
2019-08-31 11:51 UTC
जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने शुक्रवार को प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कश्मीर के मुख्यधारा के राजनीतिक दलों के साथ किसी भी बातचीत को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मुख्यधारा के राजनीतिक दलों या अलगाववादियों के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने राजनीतिक संवाद को महत्वपूर्ण बताते हुए अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया और कहा कि हम कश्मीरी नागरिक समाज के साथ बात करेंगे।ं साक्षात्कार महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जैसे मुख्यधारा के नेताओं के खिलाफ अपमान और दुर्भावना से भरा है और यह धारणा बनती है कि सरकार मुख्यधारा के राजनीतिक दलों की अनदेखी कर राजनीतिक बातचीत के लिए कश्मीर में चुने हुए लोगों की तलाश करेगी।