आईपीएल का कारोबारी तमाशा
कहानी एक अवसादग्रस्त समाज की
-
2019-05-18 19:00 UTC
इंडियन क्रिकेट लीग आईपीएल टुर्नामेंट के दौरान होने वाली सट्टेबाजी इस बार भी पांच लोगों की असामयिक मौत का कारण बनी है। आईपीएल के सट्टे में भारी नुकसान उठाने के बाद वाराणसी के एक व्यक्ति ने पहले अपनी तीन बेटियों को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी घटना मुरादाबाद की है, जहां एक व्यक्ति ने सट्टे में अपनी जमा पूंजी गंवा देने के बाद खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। भारत में पिछले एक दशक से हो रहे इस सालाना टुर्नामेंट के दौरान इस तरह की खबरें हर साल आती हैं और टुर्नामेंट खत्म होने के बाद भी आती रहती हैं।