सुप्रीम कोर्ट में ‘चौकीदार चोर है’
दोनों पक्ष अपनी अपनी राजनीति में अदालत का इस्तेमाल कर रहे हैं
-
2019-04-25 09:38 UTC
सुप्रीम कोर्ट में अपने एक बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खेद भी जता दिया है, लेकिन मामला खेद जताने मात्र से समाप्त नहीं हुआ है और भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की मानहानि का जो मामला दर्ज किया है, वह अभी अपनी तार्किक परिणति तक नहीं पहुंचा है। वह मामला राहुल गांधी के ‘चैकीदार चोर है’ अभियान से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल सौदे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ सबसे बड़ा मुद्दा बना रखा है। वह पिछले दो-एक वर्षों से इस मुद्दे को बार बार उठा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी इससे खासा परेशानी महसूस कर रही है।