क्या आरबीआई बैंक डिफाॅल्टरों को बचा रहा है?
जानबूझकर कर्ज नहीं चुकानेवालों का पर्दाफाश होना ही चाहिए
-
2019-05-07 11:09 UTC
भारतीय रिजर्व बैंक को ‘विलफुल’ बैंक डिफॉल्टर्स और वार्षिक निरीक्षण रिपोर्ट का खुलासा करने का निर्देश देने वाला सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय इससे बेहतर समय पर नहीं आ सकता था, जब पूरा देश बैंकिंग प्रणाली के बिगड़ते स्वास्थ्य से चिंतित है। माना जाता है कि इन एनपीए का एक बड़ा हिस्सा छोटी संख्या वाले बड़े विलफुल डिफॉल्टरों के कारण होता है।