विश्वास मत खोने के बावजूद नेपाल के पीएम कुर्सी नहीं छोड़ रहे
राजनैतिक अस्थिरता जारी रहेगी
-
2021-05-12 10:26 UTC
जो अपरिहार्य था, वह हो गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली सोमवार को संसद में विश्वास मत को 93 मतों के खिलाफ 124 मतों से हार गए। लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है जबकि न्याय की मांग यही थी कि वे गद्दी छोड़ देते। मतदान के तुरंत बाद, राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने संसद सत्र के अवसान की घोषणा कर दी। ओली ने संसदीय बहुमत खो दिया, क्योंकि पुष्पा कमल दहल उर्फ प्रचंड के नेतृत्व वाले नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे गुट ने अपने गुट का समर्थन वापस ले लिया था।