बुलंदशहर में पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या देश के लिए अशुभ संकेत
- 2018-12-08 10:28 UTCप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जहां अपनी हर सभाओं में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाते हुए काल्पनिक किस्सों और मनगढंत तथ्यों के सहारे देश के महान स्वाधीनता सेनानियों और राष्ट्रनायकों को अपमानित करते हैं और अपने राजनीतिक विरोधियों के लिए गाली-गलौच वाली शब्दावली का इस्तेमाल करते हैं, वहीं दूसरी ओर नीचे के स्तर पर सत्ता का संरक्षण प्राप्त लफंगों की बेलगाम फौज ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए कभी गोरक्षा के नाम पर, कभी तिरंगे के कथित अपमान के नाम पर तो कभी तथाकथित लव जिहाद और कभी बच्चा चोरी की अफवाह पर किसी भी बेगुनाह को सरेआम पीट देती है या उसे मौत के घाट उतार देती है। कभी-कभी तो बलात्कारियों और दूसरे अपराधियों को बचाने के लिए भी इन नारों का इस्तेमाल होता है। इस सिलसिले में ताजा मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है।